Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :गुमशुदा युवक को 20 घंटे के अंतर्गत बरामद कर पुलिस ने किया परिजनो के सुपुर्द

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

थाना पुलिस बड़कोट ने घर से गुमशुदा एक युवक को मात्र बीस घंटे के अंतर्गत बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया !थानाध्यक्ष बड़कोट संतोष कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई को एक महिला द्वारा थाना बडकोट पर आकर अपने पति के गांव से बडकोट बजार आने व वापस घर न  लौटने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना बडकोट पर व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु की गई। सटीक जानकारी जुटाते हुये बडकोट पुलिस द्वारा गुमशुदा युवक को मात्र बीस घंटे के अंदर आज नौगांव बाजार से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। युवक द्वारा बताया गया कि उसकी घर में पत्नी के साथ कहासुनी हो गयी थी, जिससे वह नाराज होकर घर से चला गया था।पुलिस द्वारा दम्पत्ती को समझा-बुझाकर वापस घर भेजा गया।पुलिस टीम में अतिरिक्त उपनिरीक्षक रमेश लाल आर्य,कांस्टेबल संजय कुमार शामिल थे !

Related posts

भारतीय किसान संघ ने गोपाल डोभाल उर्फ गोलू को उत्तरकाशी जिले का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तराखडं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन।

Arvind Thapliyal

चारधाम-जहाँ मातारानी के साथ बाबा भैरव करते है मनोरथ सिद्ध, देखे वीडियो में बाबा के दर्शन का नजारा…….

admin

You cannot copy content of this page