Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हरिद्धार

हरिद्वार :पीपली  गाँव के घरों में भरा पानी, गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने एसडीआरएफ  जवान

 

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

हरिद्वार

लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार के कई इलाकों में जल भराव हो गया है, जिससे जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है !
आज दिनाँक 11 जुलाई 2023 को सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार के लक्सर क्षेत्रान्तर्गत पीपली गाँव में भारी बरसात के कारण कुछ घरों में पानी भर गया है जिससे कुछ लोग वही फंसे हुए है तथा उनके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक प्रवेन्द्र धस्माना के हमराह मय डीप डाइविंग उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा कि पूरे गाँव में पानी भर गया है व एक घर में ज्यादा पानी भरने के कारण एक गर्भवती महिला, एक बुजुर्ग दम्पति व एक बालक कुल 04 लोग फंसे हुए है।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गर्भवती महिला सहित सभी को राफ्ट की सहायता से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने के उपरांत उक्त परिवार व स्थानीय लोगो द्वारा SDRF का आभार प्रकट किया गया।

*व्यक्तियो का विवरण*

1. कार्तिक उम्र -12 वर्ष
2. विरमवती उम्र – 82 वर्ष
3. उमेश (गर्भवती महिला) उम्र – 27 वर्ष
4. शम्भू उम्र – 88 वर्ष

*मीडिया सैल SDRF*

Related posts

उत्तरकाशी:आम बजट में आजादी के सौ साल बाद के सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प दिखाई देता है:-अग्रवाल

admin

उत्तरकाशी:आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना राज्य सरकार की प्राथमिकता:सुरेश चौहान

admin

चार लाख के अतिरिक्त माण्डो में तीन व कंकराडी में एक मृतक के परिजनो को विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी- मुख्यमंत्री धामी

admin

You cannot copy content of this page