Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :ईद को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस ने ली पीस कमेटी की बैठकें

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

कल को पडने वाली ईद-उल-जुआ(बकरीद) को सुरक्षित एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन मे आज पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर पीस कमेटी की मीटिंग लेकर त्योहार को हर्षोल्लास,शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु बताया गया। साथ ही त्योहार के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।बड़कोट में प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने पीस कमेटी की बैठक ली !

वहीं पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी द्वारा पुरोला बाजार चौकी व नौगांव चौकी पर पीस मीटिंग लेकर सभी वर्गों के संभ्रान्त नागरिकों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई, मीटिंग मे उपस्थित मुस्लिम समुदाय के नागरिकों को ईद की बधाई देते हुये त्यौहार को खुशी एवं हर्षोल्लास से मनाने के साथ-साथ त्यौहार के दौरान अनावश्यक /अनैतिक गतिविधियां न करने की हिदायत दी गयी। सभी के द्वारा त्योहार के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का अश्वासन दिया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :ई एफआईआर के आधार पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक  अभियुक्त किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

बड़ी खबर: लक्ष्मण सिंह भण्डारी बने उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, शासन ने जारी किया आदेश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

एक शिक्षक ऐसा भी-कारगिल युद्ध और अब रिटायर के बाद 9 माह से सीमांत इंटर कालेज में अवैतनिक शिक्षा दे रहे हैं, पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page