Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति

2024 में केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार की पुनः होगीवापसी – MLA सुरेश चौहान

उत्त्तरकाशी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 सफल वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने  घर घर,गाँव गाँव जनसंपर्क करने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित किया और 30 मई से 30 जून चल रहे महासंपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार विरासत व संस्कृति को संजोते हुए विकास के नये सोपान छू रहा है। मोदी के नेतृ्त्व में परिवारवाद, जातिवाद व भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति को स्थापित करने का कार्य किया गया है।

महासंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव स्तर तक केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम करने में जुटे है। इस अभियान के तहत 5 लोकसभाओं तथा प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सहित जनपद व मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहें है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनकर देश को विकसित देश की श्रंखला में लाने का काम करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर गुड्डू जोशी,मुकेश ,गिरवीर सिंह, रजनीश,राजीव,सूरत सिंह गुसाँई,कन्या रमोला आदि मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी पुलिस ने अभियान चलाकर आमजन एवं छात्र/छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप की दी जानकारी

admin

हादसा।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर स्कूटी चालक गंभीर घायल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे छात्र संघ अध्यक्ष बने लक्ष्मण सिंह … पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page