Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर चमोली चम्पावत टिहरी देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बागेश्वर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाएं सूचना अधिकारीःवंशीधर तिवारी

 

अमित नौटियाल
देहरादून

 

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को सूचना निदेशालय में सूचना विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी जनपदों के सूचना अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें सरकार एवं जनता के मध्य सेतु का कार्य करना है, जिसमें मीडिया का सबसे अधिक महत्व है। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को अपने नाम के अनुरूप सरकार की योजनाओं की सूचना तेज गति से आदान प्रदान करने तथा सरकार और मीडिया का समन्वय बनाते हुए लोक सम्पर्क का कार्य करना होगा।
सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाया जाये।

Related posts

निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल का गाँव गाँव भ्रमण हुआ तेज ,

admin

मुख्यमंत्री पहुंचे प्रदेश आपदा कंट्रोल रूम, गौरीकुंड हादसे में राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Jp Bahuguna

बड़ा सवाल : आखिर सेम्पलिग की रिपोर्ट को सार्वजानिक करने में क्यों डर रहा खाद्यान्न विभाग व प्रशासन, क्या है मामल पढ़े पूरी खबर…….

admin

You cannot copy content of this page