Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड

दुर्घटना:गैस सिलेंडर से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

यहाँ आज सुबह गैस सिलेंडर से भरा हुआ एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ब्यक्ति घायल हो गया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 6:00 बजे बजे चंबा-कोटी कालोनी मोटर मार्ग पर पाली गाँव के पास सिलेंडर से भरा ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक बहादराबाद हरिद्वार से सिलेंडर लेकर प्रतापनगर जा रहा था। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर चंबा पुलिस थाना से उपनिरीक्षक जोगेन्द्र यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया। उपनिरीक्षक. जोगेन्द्र यादव ने बताया कि ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति घायल है तथा दूसरे को हल्की फुल्की चोट है। दोनों नेपाली मूल के हैं। हादसे में ड्राइवर डम्बर सिंह पुत्र हीरा सिंह उम्र 37 वर्ष ग्राम गुमानीवाला गली नंबर 3 मामूली घायल तथा गणेश थापा पुत्र सुरेंद्र थापा उम्र 30 वर्ष गली नंबर 14 अमित ग्राम गुमानीवाला को काफी चोट आई हैं। पुलिस ने बताया कि वाहन में काफी संख्या में सिलेंडर भरे व बिखरे हुए जिसमें से 1-2 सिलेन्डर लीकेज कर रहे हैं फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया । सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में लगभग 210 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं की हुई घोषणा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मनमोहन चौधरी बने अध्यक्ष, जुयाल महासचिव गढ़वाल मंडल विकास निगम कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तरकाशी:नेलांग व जादुंग के विस्थापित ग्रामीणों को पुनः मूल गांवो में बसाने को कवायद शुरू,डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

admin

You cannot copy content of this page