Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर उत्तरकाशी : पुलिस की टीम द्वारा  11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक मुख्य तस्कर को किया गया गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस नशे के सरगनाओं को लगातार सलाखों के पीछे भेज रही है। इसी कड़ी में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, अनुज कुमार के नेतृत्व में गत रात्रि में थाना कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुये कोटी लदाड़ी, बोंगा जाने वाले मार्ग से स्मैक के मुख्य सरगना शिवम को 11.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।* मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है, आज अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अभियुक्त शिवम पूर्व से ही नशे के अवैध धंधे में लिप्त है, पूर्व में भी अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act के अन्तर्गत स्मैक का मामला का पंजीकृत है। *अभी बीते गुरुवार को CO धरासू/मोरी के नेतृत्व में धरासू और मोरी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस / प्रशासन/ आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा नशे के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुये 0.271 हेक्टेयर (14 नाली) जमीन पर अफीम का विनष्टीकरण कर 12 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।*

*विवरण अभियुक्त-* शिवम पुत्र नरेन्द्र गर्ग, निवासी तिलोथ, उत्तरकाशी, उम्र 23 वर्ष।
*बरामद माल-* 11.20 ग्राम अवैध स्मैक(कीमत करीब- 1.20 लाख रूपये/)
*आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 36/21, धारा 8/21 NDPS Act, कोतवाली उत्तरकाशी।
2- मु0अ0सं0 26/23, धारा 8/21 NDPS Act, कोतवाली उत्तरकाशी।
*पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, SHO कोतवाली दिनेश कुमार, SSI अनूप नयाल- कोतवाली उत्तरकाशी
4- HC. रणजीत कुमार
5- C. दीपक चौहान
6- C. प्रेम शामिल थे !

Related posts

यमुनोत्री में प्रत्याशियों की जीत अंको की गणित शुरू ,167 पोलिंग बूथो पर जोड़ घटाना ,पढ़े पूरी खबर……..

admin

उत्तराखंड के एनएसएस अधिकारियों ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मौसम:उत्तराखंड के कुछ जिलों में इन दो दिनों होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

admin

You cannot copy content of this page