Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली राज्य उत्तराखंड

दुखद खबर :शादी से लौट रहा बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दो घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

देर रात को शादी समारोह से लौट रहा एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए !चमोली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात्रि को कोतवाली चमोली को सूचना मिली की निजमुला रोड पर गाडी गांव से 04 किमी0 आगे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली, वरिष्ठ उपनिरीक्षक चमोली व अन्य पुलिस बल मय आपदा उपकरणों के घटना स्थल पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK 07 TD 1726 (बुलेरो) सड़क से करीब 250 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 03 लोग सवार थे। दुर्घटना में 02 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि 01 व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा घायलों का रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्तियों के द्वारा बताया गया की वे शादी समारोह से वापस आ रहे थे तभी ये दुर्घटना हुई।

नाम पता घायल-

1. प्रदीप चन्द पुत्र शेरी लाल नि0 ग्राम निजमुला उम्र 23 वर्ष।
2. सचिन पुत्र भवानु लाल नि0 रामानी उम्र 19 वर्ष।

नाम पता मृतक-

शिवेन्द्र कुमार पुत्र शेरी लाल नि0 गंगोल गांव उम्र 48 वर्ष।

Related posts

पेपर लीक मामले में बड़कोट से एक इंजीनियर के हिरासत की खबर निराधार, ऑफिस में काम कर रहे है उक्त इंजीनियर, पढ़े खबर……

admin

सारिगाड़-कंडारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की उठी मांग…

Arvind Thapliyal

पहल।वरिष्ठ पत्रकार तिलक रमोला ने रवांल्टी भाषा में दिया अपने बेटे की शादी का निमंत्रण….बैंदाव मुईं आईऽयूं…. पूरा जरूर पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page