Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ घाटी टूटा ग्लेशियर,फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

आज दिनाँक 03 मई 2023 को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कुबेर ग्लेशियर के पास ग्लेशियर की चपेट में आकर कुछ यात्री फंसे है व SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी संतोष रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की चार व्यक्ति कुबेर ग्लेशियर के पास दोनों ओर से आये ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से फंस गए है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल मोके पर पहुँचकर चारो व्यक्तियों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

रेस्क्यू करने के उपरांत व्यक्तियों द्वारा बताया गया की वह यहां पोर्टर का कार्य करते है व आज चारो लिंचोली से श्रीकेदारनाथ जा रहे थे की अचानक कुबेर ग्लेशियर के पास ताज़ा ग्लेशियर की चपेट में आने से मार्ग दोनों ओर से अवरुद्ध हो गया और वे वही पर फंस गये।#SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर चारों व्यक्तियों को समय रहते बचा लिया गया।

Related posts

उत्तरकाशी :चारधाम यात्रा मार्ग पर सफाई कर्मियों को मिली सहूलियत,स्वजल ने दी हस्तचालित ट्रॉली

admin

उत्तरकाशी:कोविड-19नए वैरिएंट के खतरे के मघ्यनजर डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

admin

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर

admin

You cannot copy content of this page