Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:बालश्रम रोकने के लिए होटल, ढाबों में चलायें सघन चेकिंग अभियान:-अभिषेक रुहेला

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी ने चाइल्ड सलाहकार बोर्ड की बैठक लेते हुए जरुरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बालश्रम को रोकने के लिए होटल,ढाबों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश चाइल्ड सलाहकार बोर्ड एवं पुलिस को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान होटल, ढाबों एवं निर्माण कार्यों में बाल मजदूरी की संभावनाओं को देखते हुए सघन छापेमारी की जाय। ताकि बाल मजदूरी पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा सकें। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों की सूची सभी प्रधानाचार्यों से ली जाय। तथा उन्हें स्कूल में वापस दाखिला दिलाने हेतु उन्हें प्रेरित किया जाय। साथ ही ड्रॉप आउट बच्चों की सूची चाइल्ड सलाहकार बोर्ड को भी देने को कहा। जिलाधिकारी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 को भी अधिक से अधिक प्रचारित करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीएमओ डॉ रमेशचंद सिंह पंवार,जिला शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा,जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल,समन्वयक चाइल्ड हेल्प लाइन दीपक उप्पल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोग उठायें:मीनाक्षी रौंटा

admin

उत्तरकाशी:विधायक ने की विधायक निधि से अग्निकांड पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

admin

कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page