Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जनपद में हुआ मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

 

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला उत्तरकाशी ने आज जिला सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अंत्योदय कार्डधारकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से अंत्योदय कार्ड धारकों को साल भर में निःशुल्क तीन गैस रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनके द्वारा जमा की गई धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की एक सोच थी की उज्ज्वला योजना से बड़ी संख्या में निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन और एलपीजी सिलेंडर वितरित हुए थे जो बिना सिक्योरिटी जमा किये वितरित किये गये थे। बीते कुछ समय से देखा गया सिलेंडर की कीमत बढ़ने के साथ कुछ वर्ग के लोग गैस रिफिल कराने में परेशानी महसूस कर कर रहें थे उसी परेशानी को समझते हुए सरकार ने पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए महत्वकांक्षि कल्याणकारी योजना प्रारंभ की है। जैसा प्रमुख गणों ने चिंता व्यक्त कि सिलेंडर निशुल्क तो दिए जाएंगे परंतु जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों एवं दूरस्थ क्षेत्र के लाभार्थियों को मिल पाएगा। सरकारे नीतियां एवं योजनाएं बना सकती है उनको धरातल पर लाने के लिए जितना अधिकारीयों एवं कर्मचारियों का योगदान होता है उतना ही नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों का भी योगदान रहता है इस प्रकार के शुभारंभ कार्य कर्म बृहद स्तर पर इसलिए कराए जाते हैं ताकि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और ना वे सिर्फ इस जानकारी को ग्रहण करने अपने माध्यम से अपने आस-पड़ोस गावों में लोगों के मध्य इस बात पर चर्चा करें कि सरकार की योजनाएं किसी प्रकार की है इसमें क्या लाभ है और लाभ का अंतराल क्या है उसके लिए क्या आवश्यक कागजात जमा करवाने पड़ते हैं हम सब का यह दायित्व बनता है कि जितने भी जनपद में अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग,पूर्ति विभाग, खंड विकास के कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों को मिलकर इस प्रकार कि योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार अपने स्तर से करना चाहे साथ ही इसमें विशेष सहयोग गैस एजेंसियों का भी चाहिए जिन लाभार्थियों को लाभ मिले उसे कम से कम और कोशिश यही की जाए कि इन योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को स्वतः ही मिले ना कि लाभार्थीयों बार-बार दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़े।

मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारंभ अवसर पर जनपद के 18 लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया है जिसमें मुकेश, धीरज, मनोज, श्रीमती भंवरी देवी, जितेंद्र सिंह ,श्रीमती शांता देवी,श्रीमती चंद्राभा देवी, बचना देवी ,श्रीमती रेशमा देवी,श्रीमती सरोज देवी,श्रीमती कमला देवी,श्रीमती सुनीता श्रीमती मनीषा देवी, श्रीमती लक्ष्मी देवी,श्रीमती अरफी देवी एवं श्री मती कमला देवी आदि को योजना से लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी वीनिता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, मुख्य विकाश अधिकारी गौरव कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Related posts

मोरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — संगठित गिरोह के 4 चरस तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

गजब:-वारन्टी को जमानतीयों द्वारा बताया गया था मृत, पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:मनरेगा कार्यों में तेजी लाने व पारदर्शिता से क्रियान्वयन को सीडीओ ने की ग्राम प्रधानों के साथ बैठक

admin

You cannot copy content of this page