Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर:उत्तरकाशी पुलिस ने किया दस हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी पुलिस ने एक दस हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा ईनामी अपराधियों की धर-पकड़ हेतु प्रदेशभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/कोतवाली/थाना प्रभारियों को अभियान को गम्भीरता से लेते हुये वांछित/ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश जारी किये हुये हैं, इसी क्रम में सी0ओ0 उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना धरासू में वर्ष 2020 में पंजीकृत मु0अ0सं0 67/20 धारा 27A NDPS Act में 2 वर्ष से फरार चल रहे ₹10000 का इनामी अभियुक्त महेश पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम जडाऊ पोस्ट ऑफिस मल्ला तहसील भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी थाना धरासू की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 विनोद पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, उक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को गत रात्रि में ग्राम जडाऊ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त महेश पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम जड़ाऊ, पोस्ट ऑफिस भटवाड़ी जनपद उत्तरकाशी, उम्र 35 वर्ष है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद पंवार,हेडकांस्टेबल विनोद कुमार,कांस्टेबल डोडी सिंह चौहान शामिल थे।

Related posts

आजाद मैदान में होगी मंगसीर बग्वाल, जायजा लेने पंहुचे मुख्य विकास अधिकारी।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:नौगांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार, धरना छठे दिन भी जारी

admin

नींव के पत्थर : राम मंदिर निर्माण में उत्तराखंड की बेटी का योगदान शकुन्तला बिष्ट नायर को याद करने का मौका

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page