Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद के डुंडा प्रखंड अंतर्गत घास काटने गांव के पास ही गई एक महिला पर भालू ने हमला कर घायल कर दिया।
ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डुंडा प्रखंड के ग्राम ओल्या(ब्रह्मखाल)निवासी रामनारायण भट्ट की पत्नी गुजलेश्वरी व एक अन्य महिला दोपहर बाद गांव के नजदीक ही जंगल में पशुओं के लिए घास लेने गई थी, जहां पहले से घात लगाए भालू ने रामनारायण की पत्नी पर हमला कर दिया।साथी महिला ने भालू के हमले की जानकारी लगते ही शोर मचाया व आसपास से ग्रामीणों को इकट्ठा कर किसी तरह रामनारायण की पत्नी को भालू के हमले से बचाया।ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां अब महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।हमले की सूचना के बाद भी वन विभाग द्वारा घायल महिला को कोई सहायता नही दी गई है।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।ओल्या गांव में इससे पूर्व भी भालू द्वारा हमला किया गया था, लेकिन वन विभाग द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 306 करोङ रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया

admin

सीएम धामी से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की मुलाकात, गंगोत्री की सियासत में बढ़ी हलचल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी आपातकालीन कार्यों के पुनर्निर्माण में बजट बाधा नहीं बनेगा ;आपदा सचिव

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page