Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:महिला पुलिस कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर दी गई विभिन्न विषयों पर जानकारी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

विभिन्न विषयों पर जानकारी देने के लिए महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में प्रशान्त कुमार पुलिस उपाधीक्षक (ऑप्स)की अध्यक्षता में पुलिस लाइन उत्तरकाशी में जनपद में नियुक्त समस्त महिला पुलिस कर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा महिलाओं को सबसे पहले उत्तराखण्ड पुलिस एप की विस्तार पूर्वक जानकारी देने के साथ ही गौरा शक्ति मॉड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया,सभी महिला पुलिस कर्मियों को गौरा शक्ति मॉड्यूल पर अधिक से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही उन्हें इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया, जिन महिलाओं द्वारा गौराशक्ति पर रजिस्ट्रेशन किया गया है सम्बन्धित लिंक अधिकारी को उक्त नम्बर पर कॉल करने एवं रजिस्ट्रर तैयार कर सम्पूर्ण रिकार्ड रखने हेतु बताया गया। महिला एवं शिशु हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला कर्मियों को हेल्प डेस्क के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ितों के साथ सभ्य व्यवहार करने एवं उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु बताया गया।
समस्त थानों में महिला सीएलजी जी का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिन स्थानों पर महिलाओं का आवागमन ज़्यादा एवं महिला संबंधी अपराध ज़्यादा हों उनका चिन्हीकरण करने, अपराध से पीड़ित सहायता योजना के अंतर्गत पीड़ितों को प्रतिकर दिलाने हेतु महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले पीड़ितों को इस संबंध में जानकारी देने एवं समय से उनका आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने हेतु बताया गया।
इसके अतिरिक्त समस्त महिला पुलिस कर्मियों से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के संबंध में जानकारी ली गयी सभी महिला पुलिस कर्मियों द्वारा कुशलता बतायी गई है। महिला पुलिसकर्मियों को जनपद में गठित आंतरिक परिवाद समिति के संबंध में जानकारी देते हुए इस प्रकार की शिकायत होने पर वॉट्सऐप ग्रुप या व्यक्तिगत रूप से शिकायत करने हेतु जानकारी दी गई।

Related posts

मोदी सरकार के शासनकाल में देश हुये ऐतिहासिक कार्य: मुन्ना सिंह चौहान।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में हिन्दू नव वर्ष की रही धूम, ABVP ने किया आयोजन, देर रात तक झूमते रहे युवा ,देखे वीडियो और पढ़े हिन्दू नववर्ष जानकारी…….

admin

“न्याय सबके लिए”- DLSA ने लगाया बहुद्देशीय शिविर ,पहुँचे सैकड़ो फरियादी

admin

You cannot copy content of this page