Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दर्दनाक हादसा:ट्रक दुर्घटना में दो की मौत ,आधा दर्जन घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देवप्रयाग

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा एक ट्रक तीनधारा के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, घटना बृहस्पतिवार सुबह की है। ट्रक दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को दी।पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

ट्रक में नौ लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मृत्यु हो गई है, तीन गंभीर घायलों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया है, रेस्क्यू टीम घायलों को निकालने में लगी हुई है, ट्रक में सवार सभी लोग नजीबाबाद के बताये जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:एसपी ने किया निरीक्षकों व उप निरीक्षक के तबादले

admin

उत्तरकाशी :केंद्रीय विद्यालय से  हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ

admin

डोईवाला महाविद्यालय में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के व्यक्तित्व व कृतित्व को स्मरण कर दी श्रद्धांजलि…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page