Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर:नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

जनपद पुलिस महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कटिबद्ध है ,जिसके तहत यहां कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलीस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक- 25/11/2022 को वादी द्वारा थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी गई कि एक शिक्षक नरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 पुष्कर सिंर रावत निवासी ग्राम कांसवा तहसील आदिबद्री थाना गैरसैंण जिला चमोली उम्र-30 वर्ष मेरी नाबालिग पुत्री को जबरदस्ती अपने साथ पार्क ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तथा लगातार संपर्क कर मैसेज भेज रहा है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत, उपरोक्त के विरूद्ध धारा- 354 भादवि (क)(iv),354(घ)(1)(i) व धारा 11/12 लैंगिक अपराध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 पूनम खत्री द्वारा की जा रही है । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर राजेन्द्र रौतेला के नेतृत्व में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त नरेन्द्र सिंह रावत को कल मंदिर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 506 भादवि की बढ़ोतरी की गयी। अभियुक्त को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव चौहान,महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री,कॉन्स्टेबल कैलाश डिमरी,विकास जुयाल शामिल थे।

Related posts

उत्तरकाशी:जेई ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या

admin

विधीविधान के साथ खुले गंगोत्री -यमुनोत्री धाम के कपाट, मुख्यमंत्री सहित हजारों श्रद्धालु रहे मौजूद

admin

विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह पर बुरांस परियोजना ने चलाया जागरूकता अभियान… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page