Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:समान नागरिक संहिता को लेकर विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने पुरोला में स्थानीय लोगों से की परिचर्चा

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पुरोला/उत्तरकाशी

राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता विशेषज्ञ समिति के सदस्यों ने समान नागरिक संहिता के प्रस्तावित प्रारूप को लेकर गुरुवार को लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पुरोला में आम नागरिकों के साथ परिचर्चा की और उनके सुझाव लिए। परिचर्चा के दौरान उपस्थित प्रबुद्वजनों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं द्वारा समिति को अपने-अपने सुझाव दिए।

समिति के पूर्व मुख्य सचिव /सदस्य शत्रुघन सिंह,डा.सुरेखा डंगवाल,समाजसेवी डा.मनु गौड़ ने बताया कि समिति राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को समान नागरिक संहिता की जानकारी दे रही है और जनता के सुझाव प्राप्त कर रही है। समिति पूरे राज्य में भ्रमण कर आम लोगों से विशेषतौर पर महिलाओं और युवाओं से परिचर्चा करते हुए विवाह,संरक्षण,तलाक,गोद लेना, संपत्ति का अधिकार आदि विषयों पर सभी के विचार और सुझाव एकत्रित किए। ताकि सभी की अनुकूलता के हिसाब से समान कानून तैयार हो और आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिले।
परिचर्चा के दौरान गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों द्वारा स्थानीय परम्पराओं को देखते हुए कई अहम सुझाव दिए। जिसमें महिलाओं एवं पुरूषों के बराबर का अधिकार की भागेदारी,बहुपति प्रथा,लिविंग रिलेशनशिप,बालक,बालिका की विवाह की उम्र बराबर रखने समेत कई अधिकारों के बारे में अपने सुझाव दिए।
इस दौरान एसडीएम पुरोला जितेंद्र कुमार, ब्लाक प्रमुख रीता पंवार,ग्राम प्रधान गुंडाडा अनिता,करड़ा अंकित रावत,सुनाली बीरेंद्र सिंह राणा,बलदेव रावत,राजपाल पंवार,एडवोकेट शरद रावत,रविंद्र रावत,महेंद्र सिंह,बीडीओ आरपी जोशी,सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

देश के नाम गोल्ड मेडल जीतने की ख़ुशी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फौजियों को मिष्ठान वितरण और पटाखों के साथ मनाया जश्न देहरादून-भारतीय सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का गौरव बढ़ाने पर आज न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों संग जश्न मनाया। इस दौरान मौके पर आतिशबाजी की गई और मौजूद लोगों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही पूर्व सैनिकों संग कैबिनेट मंत्री ने नृत्य कर जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि फौजी नीरज चोपड़ा ने वर्षों का सुखा तोड़ा है और उनकी जीत के जश्न को मनाने के लिए हम सब आज यहां पर एकत्रित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको विश्वास है जो सुखा नीरज चोपड़ा ने तोड़ा है उससे प्रेरणा लेते हुए अगले ओलंपिक में भारत के खिलाड़ी दोगुनी शक्ति के साथ ओलंपिक में जाएंगे और ज्यादा से ज्यादा गोल्ड मेडल देश में लेकर आएंगे। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूर्व अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद् टी. डी भूटिया, कैप्टन सी.वी थापा, करन सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र जोशी, राजकुमार, कैप्टन कुंवर सिंह, बबीता सहौत्रा, मंसूर खान, अनुज रोहिला, कैप्टन आरडी शाही, प्रभा शाह आदि मौजूद रहे। टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

admin

दर्दनाक हादसा- 13 लोगों की मौत 

admin

बदहाली। यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी से कुडे़ ढेर दे रहा स्वस्छ भारत मिशन चुनौती… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page