Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली राज्य उत्तराखंड

कार्यवाही:नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

यहां नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 03-11-2022 को वादिनी द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग (चमोली)में तहरीर दी गयी कि उसको तथा उसकी 02 सहेलियों को एक व्यक्ति जिसका नाम आदिल है के द्वारा काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान करता है तथा छेडछाड करता है ।गुरुवार को भी अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा इस हरकत को दोहराया गया वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 – 50/22 धारा – 509 भादवि0 व 11/12 पोक्सो अधिनियम बनाम आदिल पंजीकृत किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में आदिल की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आदिल पुत्र सईद अहमद उम्र – 23 वर्ष निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर – प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को मेन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त,महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट,कांस्टेबल विक्रम सिंह, संजीव टांक शामिल थे।

Related posts

ग्रामीण भी उतरे देवस्थानम बोर्ड अधिनियम को भंग करने की मुहिम में , आशीर्वाद यात्रा में मिल रहा है भारी समर्थन ,73 दिनों से आंदोलन जारी

admin

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

admin

पीएमजीएसवाई की लापरवाही से सारीगाड़–कण्डारी मोटर मार्ग बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा,दो साल से जर्जर सड़क, आधा दर्जन गांवों की आवाजाही प्रभावित; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page