Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:पुलिस व एसओजी ने 704 ग्राम अवैध चरस के साथ दो युवक किये गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जनपद की थाना मोरी पुलिस ने अवैध चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नशामुक्त देवभूमि- मिशन 2025 को सफल बनाने के क्रम में जनपद उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जंग छेड रखी है। इस कडी में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोहन सिंह कठैत की देखरेख में मोरी थाना पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा उ0नि0 बृजपाल सिंह के नेतृत्व मे गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाया गया चैकिंग के दौरान मोरी नैटवाड़ रोड पर स्थान निनोटी तप्पड़ होटल हरकीदून वैली के पास से कौटिल्य व ऋषम नामक दो युवकों को क्रमश : 404.5 ग्राम व 299.5 ग्राम कुल 704 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवकों के खिलाफ थाना मोरी पर *NDPS ACT* के तहत अभियोग पंजीकृत किये गये। पूछताछ करने पर उक्त युवकों द्वारा बताया गया कि वह मोरी के ग्रामीण क्षेत्रों से चरस खरीद कर अपने गृह जनपद देहरादून ले जा रहा थे, जहाँ वह मुनाफे के लिये चरस को छोटी-2 मात्रा में बेचते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कौटिल्य पुत्र श्री अरविन्द नि0 गुजराडा मानसिह सहस्त्रधारा रोड, देहरादून उम्र 21 वर्ष तथा
ॠषम पुत्र श्री गब्बर सिंह नि0 शान्ति बिहार फेस-2 अजबपुर कलां, देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह- थाना मोरी ,कांस्टेबल श्याम बाबू – थाना मोरी , गणेश राणा- थाना मोरी, अनिल तोमर- थाना मोरी सुनील जयाड़ा एसओजी शामिल थे।बरामद माल 704 ग्राम अवैध चरस की बाजार कीमत करीब 70 हजार रु0 आंकी गई है।

Related posts

“तन से भले अशक्त हूं कुछ पर मन से मैं दिव्यांग नहीं” वोटर मैं दिव्यांग भले हूं पर वोट मेरा दिव्यांग नहीं”

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:जिला अस्पताल में छात्र की मौत का मामला, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

admin

टमाटर के आसमान छूते दामों का लाभार्थी कौन? ,पढ़े पूरी खबर…..

You cannot copy content of this page