Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:उत्तराखंड सहायक वन कर्मचारी संघ की बड़कोट शाखा के यशपाल अध्यक्ष व उपेंद्र बने महामंत्री

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तराखंड सहायक वन कर्मचारी संघ की अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट शाखा के लिए यशपाल सिंह पंवार को अध्यक्ष व उपेंद्र इन्द्वान को महामंत्री मनोनीत किया गया।जबकि महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती मीरा राणा को सौंपी गयी।
शनिवार को उत्तराखंड सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री स्वरूप चन्द रमोला की देखरेख में संघ की बड़कोट शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन सम्पन्न हुआ।अधिवेशन में संघ के पुराने क्रिया कलापों पर सभी सदस्यों ने सन्तोष ब्यक्त करते हुए सर्व सम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यकारिणी में सहायक वन कर्मचारी संघ की बड़कोट शाखा के लिए ताराचंद को संरक्षक, यशपाल सिंह पंवार को अध्यक्ष,उम्मेद सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती मीरा राणा को उपाध्यक्ष(महिला),उपेंद्र इन्द्वान को महामंत्री व भगवान सिंह राणा को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।जबकि प्रचार मंत्री के लिए बलदेव चौहान को मुंगरसन्ति रेंज,अतोल सिंह को कुथनौर,मोतीलाल को यमुनोत्री, चंडी प्रसाद को रवाईं व बिजल्या को नौगांव रेंज की जिम्मेदारी दी गई।सभी नव नियुक्त संघ पदाधिकारियों ने संघठन के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हुए ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर संघ शाखा की बड़कोट इकाई के निवर्तमान संरक्षक त्रेपन सिंह राणा, उपेंद्र पंवार, सोबन सिंह कण्डारी, अनिल चन्द रमोला, भगवान सिंह वन दरोगा सहित कई वन कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

बीजेपी के स्टार प्रचार पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा फंसे बर्फवारी में, बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में आये थे प्रचार करने….पढ़े पूरी खबर…..

admin

भारत-पाक युद्ध 1971 में भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत का मनाया विजय समारोह ।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में पहली बार भगवान सियाराम की मनमोहक झांकी के साथ रावण दहन ,नगर में पुष्प वर्षा ,उमड़ी भारी भीड़, पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page