Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत छात्र/ छात्राओं ने ली स्वच्छता शपथ…. पढ़ें।

 

कर्णप्रयाग ।डॉ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में 16 मार्च से 31 मार्च 2025 तक चल रहे नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत सभी छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई। इस दौरान महाविद्यालय के नमामि गंगे नोडल अधिकारी कीर्तिराम डंगवाल ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कार्यक्रमों में 19 मार्च 2025 को नमामि गंगे स्लोगन प्रतियोगिता, 20 मार्च 2025 को नमामि गंगे निबंध प्रतियोगिता, 21 मार्च 2025 को नमामि गंगे चित्रकला/ चार्ट प्रतियोगिता, 22 मार्च 2025 को नमामि गंगे रंगोली प्रतियोगिता, 24 मार्च 2025 को नमामि गंगे कविता प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात नमामि गंगे भाषण प्रतियोगिता, नमामि गंगे स्वच्छता रैली नमामि गंगे समूह नृत्य प्रतियोगिता, नमामि गंगे जल संरक्षण अवलोकन हेतु भ्रमण कार्यक्रम आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मदन लाल शर्मा द्वारा छात्र छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने बताया कि गंगा की स्वच्छता हमको नैतिक, आध्यात्मिक, और आर्थिक उत्कर्ष की ओर ले जाती है।

Related posts

उत्तरकाशी जिले के प्रधान संघों ने सीएम और पीएम को भेजा ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आरती भट्ट को यमुनोत्री विधायक ने लिखा प्रशंसा पत्र ,सोशल मीडिया में मिल रहा है बड़ा समर्थन ,लेडी सिंघम की संज्ञा दे रहे है लोग,पढ़े पूरी खबर……..

admin

अध्यक्ष नगरपालिका विनोद डोभाल का समर्थकों ने किया स्वागत पालिका अध्यक्ष ने जताया आभार.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page