Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तराखंड सरकार द्वारा फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतनमान को डाउनग्रेड करने पर एसोसिएशन ने किया रोष व्यक्त

यमुनोत्री express ब्यू5
उत्तरकाशी/देहरादून

 

आज राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड की वर्चुअल बैठक आहूत की गई जिसमें समस्त जनपदों के अध्यक्ष मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया,बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान एवं संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज अवस्थी द्वारा किया गया,बैठक में उत्तराखंड सरकार द्वारा फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतनमान को डाउनग्रेड करने पर रोष व्यक्त किया गया बैठक में सभी सदस्यों द्वारा अपने विचार रखे गए एवं एक स्वर में फार्मेसिस्ट संवर्ग को केंद्र के समान वेतन पर आपत्ति दर्ज की गई प्रदेश अध्यक्ष अरविंद चौहान ने कहा कि सरकार के इस फैसले से संवर्ग में भारी रोष व्याप्त हो रहा है केंद्र के फार्मेसिस्ट का कार्य मात्र औषधि वितरण का है जबकि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में फार्मासिस्ट का कार्य व्यापक है, प्रदेश महामंत्री मनोज अवस्थी ने कहा कि उत्तराखंड में फार्मेसिस्ट संवर्ग द्वारा अपने कार्यों के अतिरिक्त चिकित्साधिकारी विहीन चिकित्सालयों में चिकित्सा प्रदान की जा रही है साथ ही अपने कार्य के अतिरिक्त चार धाम ड्यूटी मेला ड्यूटी एवं अनेकों सेवाएं प्रदान की जा रही हैं ऐसे में सरकार का यह निर्णय फार्मासिस्ट के मनोबल को गिराने का काम करेगा जिससे राज्य में चिकित्सा सेवा भी प्रभावित होंगी,संगठन द्वारा बैठक में तय किया गया यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो फार्मेसिस्ट संवर्ग आंदोलन हेतु बाध्य होगा।

Related posts

आस्था ।महाशिवरात्रि पर शिवनगरी में होगा रात्रि जागरण आप भी जलाभिषेक करें… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*उत्तराखण्ड महोत्सव के रूप में आयोजित होगा राज्य स्थापना दिवस।* *सात दिनों तक होगा आयोजन।*

admin

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में अवैध पातन और वन्य अपराधों को लेकर सुरक्षा को लेकर विभाग की गस्त जारी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page