Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
नैनीताल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गौमुख में कृत्रिम झील बनने के मामले में मा.हाईकोर्ट में हुई सुनवाई व निस्तारण,देखे फाइल वीडियो ,पढ़े खबर……..

 

नैनीताल। हाईकोर्ट ने गंगा के उद्गम स्थल गौमुख में कृत्रिम झील बनने व उसके खतरे की आशंका को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले को सुनने के बाद मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खण्डपीठ ने सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी हर महीने अपलोड करें। साथ ही खण्डपीठ ने जनहित याचिका को अंतिम रूप से निस्तारित कर दिया है। मामले के अनुसार दिल्ली निवासी अजय गौतम ने जनहित याचिका दायर की है। उनका कहना है कि राज्य सरकार का आपदा प्रबंधन विभाग इस मामले पर कार्यवाही नहीं कर रहा है। वहां झील बन चुकी है। याचिकर्ता का कहना है कि समय रहते इस पर कार्य न किया तो आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। पहले भी कई लोगों को आपदा में जान गंवानी पड़ी। हाईकोर्ट ने 2017 में सरकार को निर्देश दिए थे कि ऐसी जगहों पर अर्ली अलार्मिंग सिस्टम लगाएं जो अभी तक नहीं लगे।

सूचना-इसमें जो वीडियो दिखाई जा रही है उसका कृत्रिम झील बनने की वीडियो नही है। फाइल वीडियो है ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट में हमारे नायक सम्मान 2025 का भव्य आयोजन, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:वाहन दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

admin

एनएसएस शिविर में नशा मुक्ति एवं कॉकटेल का विरोध करने के लिए लिया गया संकल्प

admin

You cannot copy content of this page