Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम देश विदेश धर्म बड़ी खबर स्वास्थ्य हरिद्धार

दर्दनाक हादसा: गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों को डंपर ने रौंदा, 6 की मौके पर मौत, दो घायल

 

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री एक्सप्रेस

 

हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापस लौट रहे छह  कांवड़ियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है।उत्तर प्रदेश के हाथरस सादाबाद मार्ग पर स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। रात में डेढ़ बजे एक डंपर ने गंगाजल ले जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया और इसमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस घटना में दो लोग घायल हो गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस का कहना है कि दो घायलों का इलाज आगरा के अस्पताल में चल रहा है. जबकि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।. मृतक हरिद्वार से ग्वालियर गंगा जल लेकर जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी गंगाजल लेकर हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे और जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दो कावड़ियों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है और जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही एडीजी आगरा जोन और आईजी अलीगढ़ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग बंगी खुर्द थाना उटिला जिला ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

Related posts

हमारी सरकार उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ को पूर्ण करने हेतु प्रतिबद्ध:मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस और लगाया एक दिवसीय शिविर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने हिमानी शिवपुरी, आरुषि निशंक, संगीता ढौंढियाल सहित कई महिलाओं को किया शक्ति अवार्ड -2023 से सम्मानित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page