Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :मानसून सत्र के मध्यनजर डीएम ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला/उत्तरकाशी

मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। गुरुवार सुबह तहसील पुरोला में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को अपने मय संसाधन व कार्मिकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नजारत, सब स्टार ,आशुलिपि कक्ष, ई डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र,आदि अनुभागों का निरीक्षण किया।प्रमाण पत्रों से सम्बंधित पत्रवालियों एवं संदर्भ आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया।जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को आलमारी के अंदर रखी गई पत्रवालियों के नाम की सूची आलमारी के बाहर भी चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों, फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की स्वच्छता बनाएं रखने को कहा।
इस दौरान डीएफओ टोंस सुबोध कला,एसडीएम शालिनी नेगी,तहसीलदार चमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

अंतिम छोर पर बैठे कमजोर को अग्रिम पंक्ति पर लाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य- MLA चौहान

admin

उत्तरकाशी जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस: डीएम

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

admin

You cannot copy content of this page