Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

चकराता महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ, इन संकायों में ले सकते हैं प्रवेश

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में नये सत्र के लिए सोमवार से बी.ए. एवं बी.एस-सी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हो गयी है।
प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि महाविद्यालय में कला संकाय के सात विषय हिंदी, अंग्रेजी,इतिहास, समाजशास्त्र,राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र व शिक्षाशास्त्र तथा विज्ञान संकाय में मैथ्स् व बाॅयो ग्रुप के लिए भौतिकी,रसायन विज्ञान, गणित,वनस्पति विज्ञान व जंतुविज्ञान उपलब्ध हैं। प्रत्येक विषय में 60-60 सीटें निर्धारित हैं। प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होते ही विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की पढ़ाई विगत सत्र से प्रारंभ हुई थी और बी.एस-सी.प्रथम वर्ष में 19 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था।

Related posts

बड़ी खबर।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के नालुपानी के पास यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त 41 लोग सवार 27को सामान्य चोंटे पंहुचाया अस्पताल…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :,अफीम की अवैध खेती करने पर 12 लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

नंगाण गांव थोक के थान गांव में 11दिवसीय शिव महापुराण का भव्य आयोजन और महर्षि जमदग्नि महाराज के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page