Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

देहरादून:-उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ एवं कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान से मिला

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

आज उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ एवं उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला के नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान नेहरू कॉलोनी देहरादून से शिष्टाचार भेंट करते हुए श्रीमती नीलिमा गर्ग को मुख्य महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नति होने पर उनको बधाई दी गई तथा कर्मचारी संघ द्वारा आशा की गई कि आप विभागीय एवं कर्मचारी हित में कार्य करते रहेंगे l मुख्य महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा को आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों की जो भी मुख्यालय स्तर पर मांगे लंबित होगी उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी l तत्पश्चात सचिव प्रशासन उत्तराखंड जल संस्थान से कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा द्वारा वार्ता की गई जिसमें कर्मचारी संघ द्वारा माह जुलाई 2022 चयन वर्ष में सभी समवर्गों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेजुएटी का भुगतान आयुष्मान योजना का लाभ तथा समूह घ से ग में कर्मचारियों की पदोन्नति आदि बिंदुओं पर वार्ता की गई। जिसमें सचिव प्रशासन द्वारा माह जुलाई 2022 में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया वार्ता में श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल रावत ,संदीप मल्होत्रा, धन सिंह नेगी, जगमोहन बिष्ट, प्रवीण गुसाईं, पवन केडिया, धन सिंह बिष्ट ,धन सिंह चौहान, बृजमोहन जुयाल, अशोक, हरदयाल, रमेश, चंद शर्मा, धनपाल पवार, सतीश, गुसाईं, नरेंद्र राजपूत, राजीव कुमार, रणबीर, अंशुल कुमार, आशीष तिवारी, सुभाष, डीपी बद्री ,चतर सिंह, प्रदीप तोमर , संजय शर्मा, राजकुमार अग्रवाल ,सनी कुमार, धनपाल सिंह आदि उपस्थित थे l

Related posts

गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रो.प्रभाकर बडोनी को स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक सहित अन्य जिम्मेदारियां मिली

admin

आजादी के बाद पहली बार हुआ यमुनोत्री विधानसभा में इतना विकास- केदार रावत

admin

बड़ी खबर ।नगर पालिका उत्तरकाशी की सीट में  हुआ संसोधन अब महिला सीट को अनारक्षित…

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page