Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

बाहर से आने वाले लोगो की जनपद में तब तक बिल्कुल एंट्री नही ,जब तक वह बॉडर में रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही दिखा देते

उत्तरकाशी से जय प्रकाश बहुगुणा ।

जनपद में कोरोना संक्रमण के प्रसार के प्रभावी नियंत्रण को लेकर अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाएं गए हैं। जनपद में प्रेवश करने वाले प्रवासियों/स्थानीय लोगों की जनपद की सीमा पर कोरोना जांच की जा रही है। बाकायदा पुलिस व सम्बंधित टीम द्वारा उनकी ट्रेवल हिस्ट्री आदि की पड़ताल की जा रही है।

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित व पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आज जनपद की सीमा नगुण बॉडर पर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दोपहर तक स्थानीय लोगों समेत अन्य जिलों से करीब 55 प्रवासियों ने प्रवेश किया जिसमें 45 लोगों की कोरोना जांच हुई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले लोगो की जनपद में तब तक बिल्कुल भी एंट्री नही दी जाय जब तक वह अपने रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही दिखाते है। कोरोना के लक्षण दिखने वाले सन्दिग्ध व्यक्ति को तत्काल मेडिसिन किट देने के निर्देश एमओआईसी चिन्यालीसौड़ को दिए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

विधानसभा चुनाव:-प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने को जागरूक करेगी विद्यार्थी परिषद

admin

उत्तरकाशी:तो हरियाणा के लोग भी कर रहे हैं यहाँ कच्ची शराब की तस्करी, चार लोग गिरफ्तार

admin

गंगोत्री धाम में स्नान के दौरान यात्री बहा, देखे वीडियो में ,क्या कहा तीर्थपुरोहितों ने……

admin

You cannot copy content of this page