Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चम्पावत बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा:गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, तीन की मौत छह लोग घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है जहां कल यमुनोत्री राजमार्ग पर बस हादसे में 26 लोग काल के गाल में समा गए वही आज सुबह मसूरी में एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गई।शाम होते होते अब कुमाऊँ के चम्पावत जनपद से एक दुखद खबर मिली है।चम्पावत जनपद की तहसील पाटी के अंतर्गत सूखीढांक डंडा मीडार मोटर मार्ग के कुलियाल गांव के चामी तोक में आज शाम को एक बोलेरो वाहन संख्या UK04TA-4777 गहरी खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने खाई में गिरे हुए लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से रीठा अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की खबर मिलते ही तहसीलदार पाटी तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे।बोलेरो वाहन में चालक सहित नौ लोग सवार बताये जा रहे हैं।स्थानीय प्रशासन के अनुसार घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts

उत्तरकाशी:   हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस, कलेक्ट्रेट में यमुनोत्री विधायक ने किया ध्वजारोहण

admin

Uttarkashi :हर्षिल मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगित में पुलिस ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Jp Bahuguna

स्वास्थ्य, शिक्षा मंत्री ने श्रीयंत्र टापू में राफ्टिंग का किया शुभारंभ,एनसीसी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी परेड की शानदार प्रस्तुति

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page