Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर- भाजपा विधायक से SDM को जान का खतरा, थाने में दी तहरीर, पढ़े पूरी खबर क्या कहते है उपजिलाधिकारी……

सुनील थपलियाल उत्त्तरकाशी

भाजपा विधायक पुरोला द्वारा उपजिलाधिकारी(एस डी एम) को धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है, जान को खतरा देख एसडीएम ने थाना पुरोला में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने का पत्र दिया है।
उपजिलाधिकारी पुरोला सोहन सैनी ने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि 21 मई को नगर पंचायत पुरोला द्वारा निकाय क्षेत्रार्न्तगत अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। इसके अतिरिक्त विधायक द्वारा उसी दिन रात्रि लगभग 10.00 बजे मुझे विश्राम गृह पुरोला में आने को कहा गया, किन्तु मेरे द्वारा रात्रि समय अधिक होने के कारण असमर्थता व्यक्त की गयी। चूँकि मुझे विश्वस्त सूत्रों से विज्ञ हुआ था कि विधायक एवं उनके राजनैतिक मित्र मेरे साथ किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर बतमीजी कर सकते हैं। अगली तिथि को प्रातः विधायक से मिलने गया तथा विधायक द्वारा मुझे विश्राम गृह में मिलने से मना किया गया तथा मुख्य बाजार में ही मिलने को कहा गया तथा श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला द्वारा दिनांक 22 मई को मुख्य बाजार पुरोला में हंगामा किया गया एवं इनके समर्थको द्वारा उप • जिलाधिकारी पुरोला मुर्दाबाद की नारेबाजी की गयी, साथ ही मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर नोंक-झोंक की गयी । एस डी एम ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर मुझ पर कार्यालय में अवैध कार्य करवाये जाने का अनावश्यक दबाब बनाते रहते है तथा यह कथन का उपयोग करते है कि मै यहाँ का विधायक हूँ. आपको मेरी प्रत्येक बात माननी होगी।

इस प्रकार के घटना कम में विधायक द्वारा आवेश में आकर मेरे विरूद्ध कृष्णा राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी के माध्यम से सोशल मिडिया पर भ्रामक शिकायती पत्र डलवाये जा रहे है। उक्त पुराने शिकायती पत्र आज की तिथि दिनाँक 28 मई शनिवार को सोशल मिडिया पर डाले जाने के कारण मेरी व्यक्तिगत एवं विभाग की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही विधायक के स्तर से मुझे हत्या करवाये जाने की धमकी (जिससे कि मेरी जान को खतरा है) तथा एस०सी० / एस0टी0 एक्ट अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करवाये जाने इत्यादि कई प्रकार की धमकियाँ भी प्राप्त हो रही है, चूँकि पूर्व में परगना पुरोला क्षेत्रार्न्तगत उप जिलाधिकारी आवास जैसे स्थानों में आगजनी जैसी घटनाऐं घटित हो चुकी है तथा मेरे पूर्ववर्ती उप जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार की घटनाऐं भी घटित हुयी है, जिसके दृष्टिगत भविष्य मे यदि मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला की रहेगी।

उपजिलाधिकारी ने अपने प्रार्थना पत्र पर कृष्णा राणा.
निवासी ग्राम फिताड़ी एवं श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला के विरूद्ध उपरोक्त साजिश रचने तथा मेरी निजी / व्यक्तिगत एवं विभाग की छवि धूमिल करने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया।

इधर विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि जनसरोकार के मुद्दों के वार्ता होती है पर कोई धमकी नही दी गयी। तहरीर की जानकारी नही।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और पूर्व विधायक मालचंद ने सैंकड़ो समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

रवांई शरदोत्सव में लगा विधिक साक्षरता शिविर, आमजन को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी,लिंक को क्लिक करें।

Team Yamunotri Express

देहरादून:राजीव रौथाण होंगे मसूरी के कोतवाल,पांच निरीक्षकों के तबादले

admin

You cannot copy content of this page