Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त,15 लोग बताये जा रहे हैं सवार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

एक यूटिलिटी वाहन सड़क पर पलटने से उसमें सवार 15 लोगों में से आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया है।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आज समय सांय लगभग 5:00 बजे तहसील चिन्यालीसौड़ अन्तर्गत जोगत-अदनी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या- UK-10CA-4011 जो चिन्यालीसौड़ से अदनी जा रही स्थान हडियाडी के पास अनियंत्रित होकर रोड़ पर पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उक्त वाहन में लगभग 15 लोग सवार थे। जिसमें 01 ब्यक्ति गम्भीर व 07 ब्यक्ति सामान्य घायल हुये हैं। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से CHC चिन्यालीसौड़ लाया गया हैं। गम्भीर घायल को CHC चिन्यालीसौड़ से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रैफर किया गया हैं। इसके अतिरिक्त 07 लोग सामान्य हैं जो अपने गंतव्य हेतु घर चले गए हैं।

Related posts

दुःखद।मोरी पुरोला मोटर मार्ग पर वाहन पर गिरा पेड़ सवार दो लोगों में एक की मौत और एक गंभीर घायल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नागटिब्बा के घियाकोटी में जहाँ श्रीनागदेवता की उत्सव डोली के आगमन पर शेषनाग की दिव्य झांकी के साथ होती है मक्खन की होली,देखें व पढ़े पूरी खबर…

admin

आप ने किया ऐलान गंगोत्री सीट से अजय कोठियाल लड़ेंगे उपचुनाव

admin

You cannot copy content of this page