Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:बड़कोट व उत्तरकाशी फायर स्टेशन में अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

अग्निशमन कार्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी श्रदांजलि

अग्निशमन दिवस के अवसर पर आज पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में अग्निशमन समन सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फायर स्टेशन लदाडी में अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी तथा एफएसओ शिशुपाल सिंह नेगी की उपस्थिति में फायर अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा अग्निशमन कार्य के दौरान खुद के प्राणों की आहूति देने वाले फायर कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गयी तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। वहीं फायर स्टेशन बड़कोट पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बड़कोट के नेतृत्व में फायर स्टेशन बड़कोट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देश के लिए शहीद अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मौन धारण किया गया।
इस दौरान सभी फायर कर्मियों को आग से होने वाले प्राकृतिक, आर्थिक, वन सम्पदा सम्बन्धी नुकसान के बारे में अवगत कराया तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहने, कहीं भी आग की सूचना मिलने पर कम से कम समय में घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने हेतु निर्देशित किया गया। सी0ओ0 उत्तरकाशी अनुज कुमार द्वारा फायर सर्विस के वाहनों को हरी झड़ी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया। ये वाहन अग्निशमन सप्ताह के दौरान आमजनमानस को अग्नि दुर्घटनाओं व आग से होने वाले नुकसान की जागरूक करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि 14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे बन्दरगाह में फोर्ट स्टीफेन नामक जहाज जिसमें युद्ध सामग्री, टनो विस्फोटक पदार्थ, रूई आदि लदा हुआ था उसमें अचानक आग लग गई थी। अकलजेन्डा डाक फायर स्टेशन और कानेक ब्रिज फायर स्टेशन से फायर टैण्डर के अग्निशमन कार्य करने के दौरान विस्फोटक पदार्थों में धमाका होने से 66 अधिकारी/कर्मचारयों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। तब से भारत सरकार ने 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया था, जो कालान्तर में 14-20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

Related posts

पुरोला विधानसभा में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन क्षेत्रिय नेताओं ने ठोकी ताल।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग कालेज की छात्रा कु.साहिबा को देवभूमि उद्यमिता योजना के सीड फंड के अंतर्गत ₹75,000 की धनराशि स्वीकृत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को खर्चे का विवरण देने की यह है अंतिम तिथि और यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page