Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: बाबा साहेब आधुनिक भारतीय चिन्तकों में एक प्रतिनिधि नाम हैं:-मयूर दीक्षित

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद की गंगा व यमुना घाटी में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जनपद के समस्त सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों, राजनीति एवं सामाजिक संघठनो ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गई।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट परिसर में डा0 भीभराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये l जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर आधुनिक भारतीय चिन्तकों में एक प्रतिनिधि नाम हैं। वे एक प्रख्यात अर्थशास्त्री, कानूनविद, राजनेता तथा समाज सुधारक थे। अपने प्रगतिशील कृतित्व और रोशन व्यक्तित्व के कारण वे आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
उन्होंने भारतीय समाज व्यवस्था, जाति व्यवस्था, धर्म का, अर्थ-तंत्र, वंचित वर्ग के अधिकार, मजदूरों और कामगारों का हित, महिला-अधिकार, व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं सरकारी सेवा में दलित वर्ग के स्वाभाविक प्रतिनिधितत्व के साथ ही शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान आदि मुद्दों पर सर्वाधिक तार्किक ढ़ंग से सोच-विचार और अपने निष्कर्षों को हमारे सामने रखा। वे एक बहुपठित और बहुज्ञ व्यक्तित्व के स्वामी थे. उनका वैचारिक-पक्ष न्यायोचित एवं मानवीय था। उनका सम्पूर्ण जीवन और वैचारिक-भूमिका भारतीय समाज और चेतना में समरसता को स्थापित करने हेतु न्यायोचित परिवर्तन के लिए समर्पित रहा।

भारतीय समाज व्यवस्था, आर्थिक तंत्र, राजनैतिक प्रक्रियाओं एवं सभ्यता की उपलब्धियां तथा दुविधाओं के प्रति बाबा साहेब का समझ अतुलनीय है। अपनी इसी विशिष्ट प्रतिभा के चलते वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री बने। वह भारतीय संविधान के जनक एवं भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। उनके भारतीय संविधान के अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ‘भारतीय संविधान का पितामहा’ कहा जाता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l

उत्तरकाशी पुलिस ने बाबासाहेब डॉ0भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

आज भारतीय संविधान के रचियता, सामाजिक समरसता के प्रतीक, भारतरत्न बाबासाहेब डॉ0भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पी0के0 राय द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया वहीं पुलिस कार्यालय में अनुज कुमार पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, थाना बड़कोट पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी तथा समस्त थाना/कोतवाली व शाखाओं पर सबंधित प्रभारियों एवं अधिकारी कर्म0गणो द्वारा डॉ0आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण/पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया गया।
इस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आमजन को उनके मूल कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक थाना/कोतवाली/कार्यालय/इकाई पर मूल अधिकारों के होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।

भाजपा महिला मोर्चा ने दी श्रधांजलि, इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुलोचना गौड़, कृष्णा राणा, मीनाक्षी रौंनटा सहित अन्य लोग रहे उपस्थित

Related posts

जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी,उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग मैकेनिज्म बनाया जाने के निर्देश-CM धामी

admin

भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की नई स्टेट मैनेजिंग कमेटी गठित — ओंकार बहुगुणा बने चेयरमैन, मनोज सनवाल वाइस चेयरमैन …. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :राजकीय पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page