Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव खेल बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:-अंशुल डोभाल का चयन राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम में,मैच के लिए कानपुर रवाना

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

नौगांव विकासखण्ड के सुदूरवर्ती गांव ग्राम सभा धारी पल्ली के अंशुल डोभाल का चयन राज्य की अंडर-16 क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।अंशुल आज से अंतराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में उत्तरप्रदेश की टीम के विरुद्ध मैच खेलेंगे।


बारू क्रिकेट प्रशिक्षण एकेडमी बद्रीपुर से कोचिंग ले रहे अंशुल डोभाल के पिताजी विनोद डोभाल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष दिसम्बर माह में अंशुल का चयन राज्य स्तरीय एकेडमिक क्रिकेट के लिए हुआ था जिसमें उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में 99 रनों की पारी खेली थी।अपने कोच गजेंद्र रावत से क्रिकेट की बारीकियों को सीख रहे अंशुल डोभाल के निरन्तर अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इस समय चयन राज्य स्तरीय अंडर-16क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।अंशुल की कोचिंग का परिवार अपने निजी संसाधनों से खर्च वहन कर रहे हैं।
अंशुल डोभाल के अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन होने से परिवार, गांव सहित क्षेत्र में खुशी है, तथा खेल प्रेमी व क्षेत्र वासी बधाई व शुभकामनाएं दे रहे है।

Related posts

उत्तरकाशी:कोविड नियमों के उलंघन पर पुरोला में होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

admin

दर्दनाक हादसा:ट्रक दुर्घटना में दो की मौत ,आधा दर्जन घायल

admin

तीन दिवसीय रवांई लोक महोत्सव का हुआ समापन और सांस्कृतिक और लोक संस्कृति से साथ हुआ हुआ प्रतिभाओं का सम्मान।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page