Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट गगनानी में आंधी तूफान से ऑफिस के ऊपर गिरा पेड़, चोटिल हुए पीएम सहित दो लोग, देहरादून रैफर

बड़कोट।
यमुनाघाटी में आधी तूफान का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है , वुधवार की शाम को आये तूफान से ऑल वैदर में कार्य कर रही संस्था के कार्यालय गगनानी के ऊपर भारी पेड़ गिरने से प्रोजैक्ट मैनेजर सहित दो लोग जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को देहरादून रैफर कर दिया गया। इधर प्रशासन आंधी तूफान के नुकसान की रिपोर्ट में जुटा हुआ है।
मालूम हो कि कुदरती कहर का आलम यह है कि बुधवार की शाम भारी आंधी तूफान से ऑल वैदर के कार्यालय पर भारी पेड़ आ गिरा जिससे ऑफिस में बैठे प्रोजेक्ट मैनेजर कादिर पुत्र इदरीश उम्र 40 वर्ष और अलीन पुत्र आयुष खान उम्र 36 वर्ष चोटिल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से सी एच सी बड़कोट लाया गया, चिकित्सक डॉ पवन रावत ने बताया कि आंधी तूफान की बजह से पेड़ की चपेट में आये दो लोगो को अस्पताल लाया गया जिसमें गम्भीर हालत में अलीन पुत्र आयुष खान है। जबकि पोरजेक्ट मैनेजर के पैर में फैक्चर आया है जो खतरे से बाहर है ,दोनो घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है।
इधर स्थानीय प्रशासन आंधी तूफान से नुकसान की रिपोर्ट लेने में जुटा हुआ  है। खबर लिखे जाने तक गंगनानी की सूचना ही मिल पाई थी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

रहस्य।केदारघाटी के तीन गांवों में लागू हुआ लॉकडाउन जाखराज मेले की तैयारी, 15 अप्रैल को जलते अंगारों पर नृत्य करेंगे जाखराज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में शिक्षक दिवस पर याद किये गये सर्वपल्ली डा. राधा कृष्णन… पढ़ें

Arvind Thapliyal

“स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन” के रूप में विकसित होगा बद्रीनाथ धाम:सतपाल महाराज

admin

You cannot copy content of this page