Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए मंदिर समिति कर्मी तत्पर रहें : अजेंद्र अजय

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शास्त्री
देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर मंदिर समिति कर्मी सेवा भाव से कार्य में जुटें ताकि देवभूमि उत्तराखंड के श्री बदरीनाथ श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री- यमुनोत्री धाम आनेवाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों में अच्छा संदेश जाये तथा तीर्थयात्रा को भी प्रोत्साहन मिले।
मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने समिति के केनाल रोड कार्यालय सभागार यात्रा समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति निष्ठा भाव से कार्यकरना जरूरी है। आज के सूचना प्रोद्यौगिकी के युग में प्रत्येक तीर्थयात्री तक लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए। तीर्थयात्रा पर आनेवाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाये।
यात्राकाल में श्री बदरीनाथ -केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को सरल-सुगम दर्शन हो सके, साथ ही पूजा काउंटर, पूछताछ सहायता, विश्राम गृहों की व्यवस्था, रख-रखाव, तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्गदर्शन, प्राथमिक उपचार, पेयजल, स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में चर्चा हुई तथा अध्यक्ष द्वारा मुख्य कार्याधिकारी को निर्देश दिए गये।
मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर 23 मार्च को मंदिर समिति के दल ने श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में मंदिर समिति का दल श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष आठ मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे है। तथा छह मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे है जबकि श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया तीन मई को खुलेंगे।
बैठक में प्रभारी मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, विशेष कार्याधिकारी राकेश सेमवाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, डा. हरीश गौड़, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल एवं रवींद्र भट्ट, प्रबंधक जगमोहन बर्तवाल, संजय चमोली, मधुसूदन सुयाल, आशुतोष शुक्ला , विनोद नौटियाल, अनीता बर्तवाल, कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

*वेदीखाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाई पहाड़ी व्यंजनों की प्रदर्शनी*

admin

तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज,पढ़े पुरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी :अधिकारी विकास कार्यों को तेजी व गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करवाएं :अरविंद सिंह ह्यांकी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page