Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

उतराखंड राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवियों ने गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में किया प्रतिभाग .. पढ़ें।

 

 

 

देहरादून।राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तराखण्ड के 04 स्वयसेवी (02 एवं 02 छात्राओं) क्रमशः राहुल कान्तिपाल, स्वयंसेवी, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, अनुराग सिंह पंवार, स्वयंसेवी बिरला कैम्पस श्रीनगर, कु. हिमानी पनेरू स्वयंसेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड सांइसेज भीमताल नैनीताल एवं कु. मणी स्वयंसेवी एमबीजी पीजी काॅलेज हल्द्वानी नैनीताल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगें। भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 26 जनवरी को राजपथ, नई दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में देशभर से राष्ट्रीय सेवा योजना के 200 चयनित स्वयंसेवियों का एक दल भाग लेता है। चयनित स्वयंसेवकों के लिए दिनांक 01 से 31 जनवरी, तक नई दिल्ली में शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्वयंसेवी अनुशासन, मार्च-पास्ट और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रवीण होते है।

इसी क्रम में 04 स्वयंसेवी एंव उनके अभिभावक को गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया जा रहा है। स्वयंसेवियों में कु. प्रियका नौटियाल, स्वयंसेवी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली, कु. शीतल स्वयंसेवी राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, उत्तरकाशी, संजय आर्या, स्वयंसेवी एमबीजी पीजी काॅलेज हल्द्वानी नैनीताल एवं ऋतिक कुमार स्वयंसेवी आरएमपी पीजी काॅलेज हरिद्वार द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। स्वयंसेवियों के चयन होने पर श्री अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव, युवा कल्याण, प्रशान्त आर्या, निदेशक युवा कल्याण उत्तराखण्ड द्वारा स्वयसेवी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

साथ ही डाॅ. सुनैना रावत राज्य एनएसएस अधिकारी द्वारा चयनित स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए अत्यन्त हर्ष एवं गौरव का विषय बताया। साथ ही यह जानकारी दी गई कि उक्त स्वयंसेवियों का चयन बीआईटी पटना, बिहार में मध्य क्षेत्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2024 के आधार पर किया गया है, उक्त शिविर में उत्तराखण्ड से 16 स्वयंसेवियों (08 छात्र एवं 08 छात्राओं) एवं एक कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

Related posts

जोगीवाला : बद्रीपुर रोड पर वाहनों की गति नियंत्रित करने को पुलिस… पढ़ें ।को सौंपा ज्ञापन

Arvind Thapliyal

डायट कोटीकरण को परिवर्तित करने का जताया सामूहिक विरोध , सचिव व डीजी को भेजा ज्ञापन….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

ग्राम प्रहरी संघ ने मानदेह बढोत्तरी सहित तीन सूत्रीय मांग का ज्ञापन भेजा मुख्यमंत्री को,मानकों से भी कम मानदेह मिलने से है प्रहरी नाराज,पढ़े पूरी खबर….

admin

You cannot copy content of this page