Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने दिलाई भाजपा को प्रचंड जीत: महाराज

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने अपनी विजय को चौबट्टाखाल की जनता की जीत बताते भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने अपनी विजय को जहां एक ओर चौबट्टाखाल की जनता की जीत बताया है वहीं उन्होने इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया है।

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के धेय वाक्य पर भरोसा जताते हुए प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा को सत्ता सौंपी है।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अपना खोया हुआ स्वाभिमान प्राप्त करने के साथ-साथ भारत को विश्व में एक शक्तिशाली देश रूप में खड़ा किया है। मोदी ने देश को सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान देने के अलावा विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति देश और प्रदेश की जनता के भरोसे का ही परिणाम है कि आज पूरे देश में भाजपा की जीत का डंका बज रहा है।

Related posts

निकायों में जिलाधिकारी ने नियुक्त किये प्रभारी प्रशासक।

Arvind Thapliyal

कार्रवाई:नशे खिलाफ की उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक और तस्कर गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

15 जनवरी रविवार को होगा मकर सक्रांति का पर्व :-ज्योतिषचार्य पंडित तरुण

admin

You cannot copy content of this page