Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

तम्बाकू मुक्त होंगे उत्तरकाशी के बसूंगा व खरवां(चांदपुर)गांव, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के दो गांवो को तम्बाकू मुक्त किया जाएगा।पूर्व में जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी दीक्षित के निर्देशानुसार तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंन्तर्गत जनपद के दो गांव चयनित किये गये हैं l जिसको तम्बाकू मुक्त करने हेतु स्वास्थ्य समिति के द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं l जिसकी माॅनिटरिंग एवं निरीक्षण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ डाॅ0 के0 एस0 चौहान, द्वारा दोनों गांवों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गांव की दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ गांव के प्रधान एवं गांव वासियों से भी तम्बाकू मुक्त गांव के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी एवं सभी लोगों से अपील की गयी कि अपने गांव को तम्बाकू मुक्त बनाये जाने हेतु बढ़-चढ़कर सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधानों, आशा कार्यकत्रियों के साथ-साथ आम जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस दौरान माॅनिटरिंग टीम में आई0ई0सी0 मैनेजर अनिल बिष्ट, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ट जिला सलाहकार ज्ञानेन्द्र पंवार, सोशल वर्कर सोनिया बिष्ट, काउंन्सलर मीनाक्षी बुटोला आदि शामिल थे।

Related posts

यमुनोत्री धाम के लिये समयावधि निर्धारित धारा 144के तहत होगी कार्रवाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: पुलिस ने किया 10 अद्धे 32 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

admin

बदहाल।दम तोड़ती शिक्षा व्यवस्था एकल शिक्षक के भरोसे यह प्राथमिक विद्यालय….

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page