Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस में सीएम पद की दौड़ शुरू:चौहान

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सत्ता लोलुप कांग्रेस की हालत यह है कि अभी जनादेश ईवीएम में है और कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत तो अपनी पार्टी को चेतावनी तक दे चुके हैं। मुख्यमंत्री न बनने पर वह जनता के बीच न रहकर घर बैठने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ है कि जन सरोकारों की बात कहने वाले हरीश रावत भी कुर्सी की ही लड़ाई लड़ रहे थे।  चौहान ने कहा कि बेसब्र कांग्रेस को अपने फैलाये भ्रम और षड्यंत्र पर भरोसा है और जनता पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस झूठ और पाखंड के भरोसे मैदान में थी और भाजपा विकास कार्यों की बदौलत। जनता भाजपा को आशीर्वाद दे चुकी हैं और कांग्रेस को उसकी गलतफहमी भारी पड़ेगी।

Related posts

वैदिक मन्त्रोंपचार के साथ खुले श्री यमुनोत्री धाम के कपाट, पंहुचे हजारों श्रद्धालु.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में दो मंजिला भवन में निकला जहरीला सांप, वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा,सफल रेस्क्यू….

Team Yamunotri Express

देहरादून:चकराता महाविद्यालय में परीक्षाएं पहली सितंबर से, कोविड गाइडलाइन का होगा पालन

admin

You cannot copy content of this page