Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

कांग्रेश प्रत्याशी विजल्वाण ने भंडारस्यू के दर्जनो गांवो का भ्रमण कर रैली निकाली,मिला समर्थन……

 

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल उतरकाशी

विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी दीपक विजल्वाण ने यमुनोत्री विधानसभा के भंडारस्यू क्षेत्र मे घर घर और गांव गांव जाकर अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया  और उन्होंने कांग्रेश के पक्ष मे अधिक से अधिक प्रतिशत मे मतदान करने की अपील की। दीपक विजल्वाण ने ग्यूनोटी, वाण, सिलक्यारा , सौंद , ठिकरा, बुठियारा, गंवानाग, जेमर , मंजगांव आदि गांवो मे डोर टु डोर कैम्पेनिंग कर ब्रह्मखाल बाजार रैली भी निकाली। इस दौरान उन्होने कहा कि यमुनोत्री मे जनता का मन बन गया है कि वे हाथ का साथ मजबूत करेगे और प्रदेश मे सता परिवर्तन कर खोखली डबल इंजन की सरकार को सता से बेदखल करेगे। उन्होने कहा कि हम आश्वस्त है कि कांग्रेस यमुनोत्री मे बडे अंतर से जीत रही है और पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान उनके साथ अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, हाल ही मे भाजपा से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये पूर्व राज्य मंत्री जगवीर भंडारी, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, शशी कुंमाई आदि कई वरिष्ठ कांग्रेसी भी उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कर्णप्रयाग : पीजी कालेज में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद का हुआ गठन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

admin

साईं सृजन पटल के नवीनतम अंक का अवलोकन कर संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने की सराहना…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page