Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव टिहरी राजनीति राज्य उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव:-प्रत्येक बूथ पर जाकर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान करने को जागरूक करेगी विद्यार्थी परिषद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
नैनबाग/टिहरी गढ़वाल

 

आज शत प्रतिशत मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नैनबाग इकाई की बैठक विभाग संगठन मंत्री प्रवीन असवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता अभियान के लिए तैयारियों पर चर्चा की गई एवं एवं विद्यार्थी परिषद ने तय किया कि वह सभी बूथ स्तर एवं गाँव तक जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगी साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का यह लक्ष्य है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान हो सभी लोग अपनी मजबूत सरकार को चुनने के लिए मतदान करें देश की मजबूती के लिए राष्ट्र हित में शत प्रतिशत मतदान कर मजबूत सरकार को चुनें ।साथ ही बैठक के पश्चात नैनबाग , जाखधार क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया एवं सभी को जागरूकता के लिए पत्रक वितरित किए गए
जिसमें विद्यार्थी परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख सुमन चौहान ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल रांगड़ , विभाग संगठन मंत्री प्रवीन असवाल,जिला सह संयोजक विविका नेगी,नगर अध्यक्ष मनोज बोनियाल ,नगर मंत्री सुनील नेगी, प्रवीन चौहान,सुरेश कैंतुरा,संदीप पंवार, राहुल पंवार ,विनीत कैंतुरा ,महावीर शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भर्ती घोटालों में अपनी कलई खुलने के डर से कर रही है कांग्रेस विरोध प्रदर्शन:-प्रकाश रावत

admin

बड़ी खबर। धामी सरकार ने बांटे विभिन्न विभागीय दायित्व दी विभिन्न जिलों को जिबेंवारी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हर्षिल आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़कोट प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद को मिला ‘डीजी सिल्वर डिस्क’ पदक,पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने किया सम्मानित, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी बधाई… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page