Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:सी एच सी पुरोला में हुई प्रसूति विशेषज्ञ व टीवी छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

 

सुनील थपलियाल, जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

रंवाई घाटी के लिए राहत की खबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में गायनेकोलॉजिस्ट (प्रसूति विशेषज्ञ) एवं टीवी छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स की तैनाती हुई। विकास खंड मोरी,पुरोला,नौगाँव की जनता को मिलेगा लाभ। क्षेत्रीय जनता द्वारा काफी लंबे समय से गायनेकोलॉजिस्ट की मांग की जा रही थी जो आज पूर्ण हो गई है। पुरोला में डॉक्टर्स की तैनाती होने से क्षेत्रीय जनता द्वारा मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्या को देखते हुए शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में दो चिकित्सकों की तैनाती की गई है। डॉक्टर्स की तैनाती होने से जहां गर्भवती महिलाओं व बच्चों का उपचार किया जा सकेगा। वहीं कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए भी क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ मिलेगा।

Related posts

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने ली पर्यटन विभाग की बैठक, दिये जरूरी निर्देश

admin

उत्तरकाशी:विश्व दृष्टि दिवस पर जिला चिकित्सालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन

admin

ब्रेकिंग न्यूज।यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन 4,से 5, यात्रियों के दबे होने की खबर SDRFपंहुचा मौके पर… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page