Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
धर्म

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया अत्याधुनिक शौचालय का निर्माण

देहरादून – छावनी परिषद लंढौर की ओर से पहली बार चार दुकान में हृदय रोग जांच शिविर लगाया गया वहीं एनएचवीएम के माध्यम से चश्में व छड़ी वितरित की गई। वहीं एमडीडीए के माध्यम से बनाये गये अत्याधुनिक शौचालय का लोकार्पण भी किया गया।
चार दुकान पर छावनी परिषद द्वारा आयोजित हृदय रोग जांच शिविर का उदघाटन मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिषेक राठौर ने कहा कि बहुत कम समय में यह जांच शिविर वैल मेट अस्पताल की ओर से लगाया गया। उन्होंने कहा कि देश के 62 छावनियों में मसूरी का कैंट सबसे पुराना है, लेकिन यहां पर स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं हैं इसके लिए मंत्री से अनुरोध किया गया कि डिस्पेंसरी निर्माण में सहयोग करें। वहीं स्वच्छ भारत व आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चार दुकान में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय एमडीडीए ने करवाया। जिसके लिए मंत्री गणेश जोशी व एमडीडीए का विशेष आभार। वहीं कहा कि छावनी परिषद अपने क्षेत्र की जनता के लिए सहयोग करती रहेगी।
इस मौके पर वैलमेट अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डा. चेतन शर्मा ने हृदय रोग से बचने के उपाय बताये व कहा कि अधिक तली व चिकनाई खाने से बचें वहीं पहले हृदय रोग का उपचार नहीं होता था अब सभी सुविधाएं मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि मसूरी में स्मोकिंग, हार्ट अटैक व उच्च रक्तचाप की बीमारी अधिक देखी गई है।
कार्यक्रम में बतौर मुंख्य अतिेथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि छावनी क्ष़्ोत्र के चार दुकान में शौचालय नहीं था छावनी परिषद के सीईओ ने कहा जिस पर एमडीडीए के माध्यम से आधुनिक शौचालय बनाया गया। उन्होंने कहा कि यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन शौचालन न होने से क्या संदेश लेकर जाते होंगे। उन्हांेने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की अत्यधिक जरूरत है, छावनी परिषद अगर डिस्पेंसरी बनाती है तो उसमें सभी उपकरण वह उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने एमडीडीए की पूरी टीम को बधाई दी कि उन्होंने बहुत सुंदर शौचालय का निर्माण करवाया है।
इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, बादल प्रकाश, ब्रिगेडियर रवि डिमरी, छावनी परिषद के कार्यालय अधीक्षक सिंकंदर, डा. वासु, डा. सूर्य प्रकाश, डा जगदीश, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व सभासद पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, रमेश कन्नौजिया, मुकेश धनाई, राकेश अग्रवााल, अनीता पुंडीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति महोत्सव में क्षेत्र की प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :यमुनोत्री दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की मौत

Jp Bahuguna

बड़कोट में बड़े धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस्,पढ़े पुरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page