Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई 

 

मुख्यमंत्री ने टेरिटोरियल आर्मी डे पर जवानों को दी बधाई

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को देर सांय गढ़ी केन्ट स्थित 127 इन्फेन्ट्री बटालियन टेरिटोरियल आर्मी केम्पस में आयोजित टेरिटोरियल आर्मी डे समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सेना के अधिकारियों एवं जवानों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने जवानों के बीच जाकर उनसे बातचीत की तथा सांस्कृतिक संध्या में जवानों के साथ आयोजित गीत संगीत के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेरिटोरियल आर्मी के जवान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ प्रकृति को सजाने का भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता समय की जरूरत भी है। इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मे. जनरल संजीव खत्री, टेरिटोरियल आर्मी के कमांडिंग आफिसर कर्नल रोहित श्रीवास्तव, कर्नल जोयदास गुप्ता, ले.कर्नल नवीन पंवार सहित अन्य सैन्य अधिकारी एवं सेना के जवान उपस्थित थे।

Related posts

ग्राफिक इरा विश्वविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 75 यूनिट रक्त हुआ एकत्र… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हर्षिल क्षेत्र में रोस्टिंग, लो वोल्टेज और बिल न मिलने से बिजली उपभोक्ता परेशान,हर्षिल बाजार में उपभोक्ताओं ने मंच के समक्ष दर्ज कराई 19 शिकायतें,-क्षेत्र में अलग बिजली घर बनाने की मांग कर रहे उपभोक्ता … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :मानसून सत्र के मध्यनजर डीएम ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

admin

You cannot copy content of this page