Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश

 

लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश

डीजीपी को दिये निर्देश, पुलों पर ट्रैफिक को करें नियंत्रित

सभी जलविद्युत परियोजनाओं पर रखें नजर: महाराज 

 

देहरादून- लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने वर्षों पुराने पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर जांच के आदेश दिए हैं। लोनिवि मंत्री ने प्रमुख अभियंता लोनिवि श्री हरिओम शर्मा को बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की जांच के आदेश देने के साथ-साथ प्रदेश में स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारी सुनिश्चित की जाए। लोनिवि मंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर उनसे पुलों के ऊपर ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ उनके डाइवर्ट करने के भी निर्देश दिये। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता श्री मुकेश मोहन से कहा है कि भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश की सभी जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड में स्थित चार धामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा पर।

Arvind Thapliyal

दो पहिया वाहन के लिए नियत करें पार्किंग का स्थान : सतपाल महाराज 

Arvind Thapliyal

क्षतिग्रस्त मार्ग सुधारीकरण मे अब देर हुई तो कंपनी के खिलाफ लिया जायेगा कडा़ एक्सन

admin

You cannot copy content of this page