Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री सहित चारों जनपद को अस्तित्व में लाने के लिए बड़कोट नगर क्षेत्र में विशाल मशाल जुलूस , आर पार की तैयारी…..

बड़कोट। उत्तराखंड में पूर्व में घोषित चार पृथक जनपदों में शामिल यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाने के लिए मंगलवार शाम को बड़कोट नगर क्षेत्र में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस में संघर्ष समिति के सदस्यों सहित व्यापार मंडल एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने एक स्वर में उत्तरकाशी जिले की रवांईघाटी को अलग जिला बनाने की मांग की। और उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुरूप प्रदेश में पूर्व में घोषित अलग जनपदों को अस्तित्व में लाने की मांग के लिए मंगलवार को शाम के दौरान संघर्ष समिति के लोगों सहित बड़कोट व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्य तथा बड़कोट क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग बड़कोट शिव मंदिर में एकत्रित हुए । जहां से विशाल मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस शिव मंदिर से लेकर बड़कोट नगर के प्रमुख मार्गो में निकाला गया। इस दौरान अलग जिला बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
वर्ष 2011 में तत्कालीन सरकार द्वारा उत्तरकाशी से यमुनोत्री, गढ़वाल से कोटद्वार, अल्मोड़ा से रानीखेत और पिथौरागढ़ से डीडीहाट को पृथक जनपद बनाने की घोषणा की थी। लेकिन, आज 10 साल बीतने के बाद भी घोषित उक्त चारों पृथक जनपद अपने अस्तित्व में नही आ पाये हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों में सरकार की बेरुखी के कारण भारी आक्रोश है। जिले को अस्तित्व में लाने की मांग अब रवांई घाटी क्षेत्र के लोगों तेज कर दी, जिसकी शुरुआत मशाल जुलूस निकाल कर कर दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस विधानसभा सत्र में यदि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में घोषित पृथक यमुनोत्री जिले को अस्तित्व में लाने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो लोगों को आगे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है।
मशाल जुलूस में संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अब्बल चन्द कुमांई, रामानंद डबराल, महिपाल सिंह असवाल, विशाल मणी रतूड़ी, नरोत्तम रतूड़ी, जयेन्द्र असवाल, सुभाष उनियाल, किशन सिंह, गुलाब सिंह, सरदार दास, बलबीर सिंह, किताब सिंह, शूरवीर सिंह, जयेन्द्र रावत, सुरेंद्र रावत, धनवीर सिंह रावत, हरदेव रावत, भरत सिंह चौहान, चंडी प्रसाद बिजल्वाण, बाल गोविंद डोभाल,हंसपाल विष्ट, जबर सिंह रावत, विजेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह, मथुरा प्रसाद डिमरी, किताब, देवेंद्र सिंह, प्रेम सिंह नेगी, सुनील थपलियाल, रमन प्रसाद उनियाल, किताब सिंह रावत, मनोज अग्रवाल ,मोहन दास, दिनेश दास, भाग दास सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

खतरा।उफनती नदीयों पर यह जर्जर पुल खतरे को दे रहा चुनौती नहीं जाग रहा प्रशासन कभी हो सकती है बड़ी अनहोनी…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री में प्रत्याशियों की जीत अंको की गणित शुरू ,167 पोलिंग बूथो पर जोड़ घटाना ,पढ़े पूरी खबर……..

admin

दुखद खबर:उत्तरकाशी के बड़कोट में शिक्षिका की हार्ट अटैक से मौत,क्षेत्र में शोक की लहर

admin

You cannot copy content of this page