Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण 

सेवा पुस्तिकाओं को सूचीबद्ध करने के साथ ही डिजिटलाइजेशन करने के दिए सख्त निर्देश 

उत्तरकाशी- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी अनुभागों का निरीक्षण किया व कार्मिकों की उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया। कार्यालय के दो चतुर्थ श्रेणी कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने दोनों कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। वहीं प्रधान सहायक के हस्ताक्षर आकस्मिक अवकाश के उपभोग के दिन भी पाए गए। जिलाधिकारी ने सम्बंधित कार्मिक को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के लेखा प्रारंभिक,नियोजन अनुभाग,वित्त अनुभाग विद्यालयी शिक्षा,सूचना का अधिकार अनुभाग,जिला परियोजना कार्यालय,पोर्टल आधार अनुभाग आदि अनुभागों का निरीक्षण किया।  जिलाधिकारी ने कार्यालय में  महत्वपूर्ण पत्रावलियों का अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। महत्वपूर्ण फाइलों,पंजिकाओं का रखरखाव को व्यवस्थित ढंग से रखने को कहा। जिलाधिकारी ने लंबित पेंशन प्रकरणों को तेजी के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिस अनुभाग में जनता से सीधा संवाद होता है वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। ताकि आमजन के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहें। विभाग में कार्यरत कार्मिकों के साथ ही सेवानिवृत्त कार्मिकों की सेवा पुस्तिकाओं को व्यवस्थित रूप से रखने व सूचीबद्ध करने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए। इस हेतु तीन अध्यापकों की टीम लगाने को कहा जो सभी सेवा पुस्तिकाओं को सूचीबद्ध करने का काम करेंगे। ताकि रिटायर्ड हुए कार्मिकों को पेंशन आदि के निर्धारण में सहुलियत मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा कार्यालयों में भी यह व्यवस्था लागू करने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी व जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह उपस्थित थे।
टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

पीसीएस में सफलता के बाद अपने स्कूल पहुंचीं कंचन रावत, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र,बाल शिक्षा सदन में हुआ सम्मान, कहा— अब देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा तक पहुंचने का है लक्ष्य… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

आक्रोश।कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या पर लोगों में आक्रोश और वंदे मातरम फाउंडेशन ट्रेनिंग सेंटर के संस्थापक राजेश सेमवाल की अगुवाई में प्रदर्शन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

विश्व पर्यावरण दिवस पर सुनारा गांव में हुआ वृक्षारोपण, 60 पौधे रोपे….पढें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page