Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पत्रकारों पर उत्पीड़न के मामले ने पकड़ा तूल, कार्यवाही न होने पर मीडियाकर्मियों में नाराजगी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग

बड़कोट।
चमोली सहित अन्य जनपदों में पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले में यमुनोत्री प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग की है । साथ ही पत्रकार संगठनों से एक जुटता से मिलकर पत्रकार उत्पीड़न के मामले में सरकार से वार्ता करने की अपील की गई ।
मालूम हो कि यमुनाघाटी के पत्रकारों ने चमोली में जिलाधिकारी के द्वारा पत्रकारों के उत्पीड़न किये जाने की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए कार्यवाही की मांग की है ।
स्टे्ट प्रेस क्लब उत्तराखंड सचिव सुनील थपलियाल ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा, समय रहते उच्चाधिकारियों द्वारा हस्तक्षेप के साथ दोषियों पर कार्यवाही न होने पर राज्यव्यापी आन्दोलन की तैयारी की जाएगी । उन्होंने कहा कि नव नियुक्त मुख्यमंत्री से सभी ने उम्मीद जताई कि पत्रकारों के उत्पीड़न करने वाले के खिलाप कार्यवाही की जाय । उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने कहा कि यमुनोत्री प्रेस क्लब द्वारा दिया गया ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित कर मुख्यमंत्री महोदय को भेजा जा रहा है।इस मौके पर अध्यक्ष सुनील थपलियाल,सरंक्षक दिनेश रावत, महामन्त्री द्वारिका सेमवाल, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान ,ओंकार बहुगुणा,भगवती रतूड़ी,उपाध्यक्ष जय प्रकाश बहुगुणा, मदन पैन्यूली,अनिल रावत, रवांई घाटी पत्रकार संघ महामन्त्री विजय पाल रावत,स्टे्ट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्टस  यमुनाघाटी अध्यक्ष तिलक चन्द रमोला, उपेंद्र असवाल , विनोद रावत,संदीप चौहान, सचिन रावत आदि शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चयनित एलटी शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर की नियुक्ति की मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया है

admin

खतरा।लगातार बारिश से भवनों में दरारें, दहशत में वार्ड 7 के परिवार, उपजिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page