Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर एक्सक्लूसिव चमोली चम्पावत टिहरी देश विदेश देहरादून नैनीताल पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग शिक्षा

शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर हुए अधिकारियों के तबादले

 

शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर हुए अधिकारियों के तबादले

सीमा जौनसारी को बनाया गया माध्यमिक शिक्षा का निदेशक

देहरादून-( अमित नौटियाल ) -शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले हुए है। आर के कुंवर से माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद की जिम्मेदारी हटाते हुए, अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया। सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा का निदेशक बनाया गया। राधा कृष्ण उनियाल को प्रभारी निदेशक प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई। वीरेंद्र सिंह रावत को प्रभारी अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। एसपी खाली को प्रारंभिक अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के पद के साथ प्रभारी अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ मुकुल कुमार सती को प्रभारी अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तराखंड के पद के साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। आशारानी पैन्यूली को संयुक्त निदेशक एससीईआरटी उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई। विनोद कुमार सेमल्टी को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी के पद के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा उत्तरकाशी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। जितेंद्र सक्सेना को प्रभारी प्राचार्य डाइट उत्तरकाशी का पद सौंपा गया है।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तरकाशी:मिलेट योजना के तहत किसानों को मोटे अनाज का उचित मूल्य मिलेगा:जिलाधिकारी

admin

दो माह से बंद बड़कोट–देहरादून रोडवेज सेवा पर फूटा जनाक्रोश, जय हो ग्रुप ने बस संचालन जल्द शुरू करने की उठाई मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

रविवार के कोविड कर्फ्यू में सार्वजनिक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, दुकानें बंद

admin

You cannot copy content of this page